जनदर्शन में नागरिकों ने प्रस्तुत किए 3 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे जाएंगे
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार कक्ष में प्रत्येक सोमवार को नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इस जनदर्शन के माध्यम से शहर के नागरिक अपनी मांगों एवं समस्याओं को सीधे निगम प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज आयोजित जनदर्शन में निगम आयुक्त सुरूचि सिंह एवं उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे की उपस्थिति में नागरिकों द्वारा कुल 3 आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों में नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित विषयों को निगम अधिकारियों के समक्ष रखा। जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण के लिए प्रेषित किया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदनों पर की जाने वाली कार्रवाई की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो सके।
निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों और निगम प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर मूलभूत समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
--











.jpeg)

Leave A Comment