राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने 151वीं जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की
नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को संसद भवन परिसर में जनजातीय समुदाय के नायक बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर एक जनजातीय नृत्य दल ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी कलाकारों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र 'करताल' बजाया।
करताल में पीतल या स्टील की झांझ लगी होती हैं और इसे लकड़ी से बनाया जाता है। इस अवसर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिवस देश के जनजातीय समुदायों के योगदान और उनकी विरासत को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।








.jpeg)

Leave A Comment