ब्रेकिंग न्यूज़

 दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी आधुनिक कॉम्पोजिट बिल्डिंग

0- मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ किया भूमि का निरीक्षण
0- पुराने कलेक्ट्रेट भवन का होगा जीर्णोद्धार, नई कॉम्पोजिट बिल्डिंग में बनेगा अतिरिक्त तल और बेसमेंट पार्किंग
0- पुनर्विकास योजना के तहत बदलेगी दुर्ग कलेक्ट्रेट की तस्वीर
0- 300 सीटर मीटिंग हॉल और चारों दिशाओं से होगी एंट्री-एग्जिट
दुर्ग. जिला कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर जल्द ही बदलने जा रही है। पुनर्विकास योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली नवीन प्रस्तावित कॉम्पोजिट बिल्डिंग के लिए चिन्हांकित भूमि का आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के अपर आयुक्त (प्रक्षेत्र दुर्ग) श्री एच.के. जोशी तथा मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित भवन के निर्माण, डिजाइन और भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। मंत्री श्री यादव एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की प्लानिंग को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। जिन पुराने शासकीय कार्यालयों के भवनों को नए निर्माण के लिए ध्वस्त किया जाना प्रस्तावित है, उनके सुचारू संचालन के लिए नई कॉम्पोजिट बिल्डिंग में एक अतिरिक्त तल का प्रावधान किया जाए, ताकि सभी कार्यालयों को पर्याप्त स्थान मिल सके। वर्तमान पुराने कलेक्ट्रेट भवन की ऐतिहासिकता और उपयोगिता को देखते हुए इसके संरक्षण एवं जीर्णाेद्धार के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। 
भविष्य में वाहनों के दबाव को देखते हुए भवन में बेसमेंट पार्किंग के साथ-साथ उपयुक्त कोनों एवं स्थानों पर स्टिल्ट पार्किंग विकसित करने को कहा गया। भवन के चारों ओर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार सड़क चौड़ीकरण करने तथा चारों दिशाओं से प्रवेश और निकास की व्यवस्था के अनुरूप प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित भवन के मीटिंग हॉल की बैठक क्षमता न्यूनतम 300 व्यक्तियों के अनुरूप रखने और सभी मीटिंग हॉल में उचित ध्वनि नियंत्रण व ध्वनिरोधी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संपूर्ण भवन की योजना का वास्तु के दृष्टिकोण से परीक्षण कर आवश्यक संशोधन करने के बाद ही अंतिम प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए गए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english