ब्रेकिंग न्यूज़

 जनजातीय गौरव दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया बिहान के स्टॉल का अवलोकन

0- ‘रिफ्रेश’ सेनेटरी पैड ब्रांड की हुई लॉन्चिंग, सोलर विलेज नारागांव और लखपति ग्राम औराटोला के मॉडल की सराहना
बालोद. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा आकर्षक विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद श्री भोजराज नाग की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे नवाचारों, आजीविका संवर्धन के प्रयासों और आत्मनिर्भरता की दिशा में हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
‘रिफ्रेश’ सेनेटरी पैड ब्रांड की हुई शुरुआत
प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण ग्राम हितेकसा की बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी एवं किफायती ‘रिफ्रेश’ सेनेटरी पैड रहे। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस ब्रांड का विधिवत शुभारंभ किया। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह उत्पाद संगम महिला संकुल संगठन, धानापुरी, विकासखंड गुरुर की महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने वाली इस पहल की सराहना करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।
सोलर विलेज नारागांव के मॉडल को सराहा, सोलर दीदियों से किया संवाद
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विकसित सोलर विलेज ग्राम नारागांव के मॉडल का भी अवलोकन किया। उन्होंने बिना हितग्राही के अतिरिक्त आर्थिक बोझ के तैयार किए गए ‘जीरो अंश मॉडल’ की जानकारी ली। इस दौरान आंचल महिला संकुल संगठन की सोलर दीदियों से चर्चा कर गांवों में सौर ऊर्जा के विस्तार तथा इसके माध्यम से महिलाओं को मिल रहे अतिरिक्त रोजगार और आय के अवसरों की सराहना की।
छत्तीसगढ़ के प्रथम लखपति ग्राम औराटोला का मॉडल बना आकर्षण
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने डौंडी विकासखंड के छत्तीसगढ़ के प्रथम लखपति ग्राम औराटोला के मॉडल का भी अवलोकन किया। उन्होंने गांव की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों, आय बढ़ाने के प्रयासों और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
सीताफल आइसक्रीम का स्वाद लेकर स्थानीय उत्पादों को किया प्रोत्साहित
प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सीताफल आइसक्रीम का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्थानीय फलों एवं वनोपज के प्रसंस्करण और उनसे मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने के प्रयासों को सराहनीय बताया।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिहान के स्टॉल में प्रदर्शित विभिन्न उत्पादों एवं ग्रामीण विकास के मॉडलों की सराहना करते हुए स्व-सहायता समूह की महिलाओं को निरंतर नए प्रयास करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english