मोतीबाग में अभियान चलाकर सफाई करवायी एवं कचरा उठवाकर स्वच्छता जनसुविधा हेतु कायम की, जनशिकायत का किया त्वरित निदान
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम उद्यान विभाग में प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री सबित मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त उद्यान श्रीमती जागृति साहू के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कंवर, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में रायपुर नगर निगम के मोतीबाग परिसर में उद्यान विभाग की टीम भेजकर विशेष अभियान चलाकर मोतीबाग परिसर में कचरे एवं अपशिष्ट की सफाई करवाकर कचरा अपशिष्ट उठवाकर जनहित में जनसुविधा हेतु मोतीबाग परिसर में स्वच्छता कायम की गई और नगर निगम उद्यान विभाग के माध्यम से प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया।










Leave A Comment