ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूर्व सांसारिक आश्रम की पूज्यनीया माताजी श्रीमती सावित्री देवी के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने ​अपने शोक संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्यनीया माताजी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद एवं पीड़ादायक है। एक माँ का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है। माता सावित्री देवी का संपूर्ण जीवन सादगी, त्याग और उच्च संस्कारों का प्रतीक रहा, जिन्होंने राष्ट्र और समाज को योगी आदित्यनाथ जैसा तपस्वी और कर्मयोगी नेतृत्व प्रदान किया। श्री देव ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english