रायपुर जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1 लाख 24 हजार 838 क्विंटल धान की खरीदी
-3 हजार 895 किसानों ने बेचा धान, 30 करोड़ 55 लाख रुपए से अधिक की हुई खरीदी
-एक ही दिन में 930 किसानों ने बेचा 30 हजार 802 क्विंटल से अधिक धान
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले में अब तक 3 हजार 895 किसानों से 1 लाख 24 हजार 838 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदे गए धान का कुल मूल्य 30 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपए है।बुधवार को जिले में धान खरीदी में अच्छी तेजी देखने को मिली। एक ही दिन में 930 किसानों ने 30 हजार 802.80 क्विंटल धान का विक्रय किया।
जिले में कुल 149 सहकारी समितियों के अंतर्गत 159 धान उपार्जन केंद्र हैं, जिनमें से 157 केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा सुगम एवं व्यवस्थित धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

.jpg)









Leave A Comment