ब्रेकिंग न्यूज़

 छत्तीसगढ़ में कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के निर्णय को उत्तर प्रदेश के खाद्य मंत्री ने की सराहना

-धान उपार्जन की किसान पंजीयन प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, खरीदी केंद्रों की सुविधाओं ली की जानकारी
 रायपुर / उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री मनोज कुमार पांडेय ने किसानों द्वारा 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी पूरी आदान सहायता देने के छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस पहल को किसानों के हित में अहम कदम बताया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे श्री पांडेय ने बुधवार को सर्किट हाउस में खाद्य विभाग और सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ चर्चा कर राज्य की धान खरीदी व्यवस्था व सुविधाओं की जानकारी ली।
  श्री पांडेय आज बिलासपुर दौरे पर थे, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यह फैसला किसान हितैषी है। अधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि निर्धारित मात्रा से कम धान बेचने पर भी किसानों को पूरी आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है, जिससे घरेलू जरूरत के लिए धान रखने या कम मात्रा में उपज बेचने वाले किसानों को भी पूरा लाभ मिल सकेगा। इससे किसानों को अपनी उपज के उपयोग और विक्रय में सहूलियत मिलने के साथ आर्थिक सुरक्षा को भी बल मिलेगा।
 इस दौरान उत्तरप्रदेश के मंत्री श्री पांडेय ने धान उपार्जन की किसान पंजीयन प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, खरीदी केंद्रों की सुविधाओं, तौल और भुगतान व्यवस्था सहित विभिन्न चरणों की जानकारी ली। अधिकारियों ने खाद्य विभाग की योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और विभागीय गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया तथा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने पर चर्चा की। बैठक में खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री नितिन दीवान, जिला विपणन अधिकारी श्री उपेंद्र खांडे, खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी, सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english