ब्रेकिंग न्यूज़

 श्रमिकों की सुविधा के लिए नगरीय निकायों में स्थापित होंगे श्रमिक सहायता काउंटर

0- नवीन श्रमिक पंजीयन, श्रमिक कार्ड संशोधन एवं अद्यतीकरण, पंजीयन कार्ड नवीनीकरण, योजनाओं का लाभ वितरण, शिकायत व समस्या का किया जाएगा निराकरण
दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने तथा पंजीयन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिले के नगरीय निकायों के प्रमुख वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रमिक सहायता काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। 
श्रमिक सहायता काउंटर के माध्यम से पात्र निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों का नवीन पंजीयन, श्रमिक कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता एवं मोबाइल नंबर संबंधी त्रुटियों का सुधार और पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके अलावा श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। काउंटरों पर श्रमिकों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। 
कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित नगरीय निकायों को काउंटर संचालन के लिए कम्प्यूटर, इंटरनेट सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा श्रम विभाग के कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे श्रमिकों को पंजीयन, कार्ड संशोधन एवं योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए आसानी से सुविधा मिल सकेगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english