ब्रेकिंग न्यूज़

 स्ट्रेस और जंकफूड मासिक धर्म में अनिमितता का कारणः डा. कमल वर्मा

0- महाराष्‍ट्र मंडल की स्‍वास्‍थ्‍य सेवा समिति की समन्‍वयक, सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. कमल वर्मा ने महिलाओं को दिए हेल्थ टिप्स
रायपुर। युवतियों में मासिक धर्म में अनिमितता के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तनाव और अव्यवस्थित खानपान है। स्ट्रेस का कारण हमारे हाइपोथेलेमस यानी मस्तिष्क के एक भाग के असर से पिट्यूटरी ग्लैंड पर असर होता है और मासिक धर्म की अनियमितता होती हैl महाराष्‍ट्र मंडल की स्‍वास्‍थ्‍य सेवा समिति की समन्‍वयक, सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. कमल वर्मा ने महिलाओं की कार्यशाला में कहा कि डिप्रेशन बढ़ जाने की वजह से व्यक्ति का आहार बहुत बढ़ जाता हैl लगातार खाना या जरूरत से ज्यादा भोजन करना, यह आदत शरीर का वजन जल्दी बढ़ाता हैl हमारे बच्चे जंक फूड पिज़्ज़ा, बर्गर जैसी चर्बी और कारबोज अधिकता वाले भोजन अधिक पसंद करते हैं, जिसका असर हमें अनियमित मासिक धर्म के रूप में दिखाई देता है। 
डा. कमल वर्मा ने बताया कि मासिक धर्म की अनियमितता का यह काफी कॉमन डिसऑर्डर है। यह पांच से 15 प्रतिशत महिलाओं को होता है। जिसे अधिकतर 20 से 30 वर्ष आयु की महिलाओं में देखा जाता है। हमारी मासिक साइकल साधारणतः 28 या 30 दिन की रहती है, जिसमें करीबन मासिक के 14वें दिन (ओवुलेशन होता है) फॉलीकल से अंडा निकलता है। इस डिसऑर्डर में फॉलीकल से अंडा नहीं निकलता और फालीकल बढ़कर सिस्ट का आकार ले लेता है। एक मेन्स्ट्रूअल साइकिल में बहुत सारे इम्मैचोअर (अपरिपक्व) फॉलिकल बनते हैं और इसमें से एक सिस्ट की तरह बढ़ जाता हैं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि पिट्यूटरी ग्रंथि के असर से एंड्रोजन बढ़ जाता है। एनजन के बढ़ने से पुरुषों की तरह बाल आते हैं, (मेल डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ हेयर) अधिकतर केसेस में इन्सुलिन रेजिस्टेंस होने की वजह से शरीर में इंसुलिन बढ़ता है और उसकी वजह से वजन बढ़ता है, अधिकतर एब्डोमिनल फैट बढ़ता है। ओवुलेशन नहीं होने की वजह से अनओव्युलेटरी साइकिल होती है, इसकी वजह से गर्भधारणा नहीं होती।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english