बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर का निधन
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री शशिकांत कोन्हेर का सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे देवकीनंदन दीक्षित मुक्तिधाम सरकंडा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे व्याख्याता प्रशांत कोन्हेर के बड़े भाई तथा प्रतीक कोन्हेर, परितोष कोन्हेर के पिता थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया शोक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकस्वर टीवी के पूर्व संपादक श्री शशिकांत कोन्हेर के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
Leave A Comment