ब्रेकिंग न्यूज़

 बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिले में सघन जागरूकता अभियान

0- विशेष ग्रामसभा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प
बिलासपुर. बाल विवाह की रोकथाम के लिए बिलासपुर जिले में सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा यूनिसेफ-एग्रिकॉन के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत ग्रामीणों को बाल विवाह की रोकथाम और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
                   इसी क्रम में जिले के  ग्राम पंचायतों सहित बिल्हा ब्लॉक ग्राम पंचायत परसही में विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में परसही को बाल विवाह मुक्त ग्राम घोषित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बाल विवाह मुक्त ग्राम समिति और ग्रामीणों की सहमति से प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया।
             ग्रामसभा में उप निरीक्षक श्री अरुण कुमार बघेल ने बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों, दंड और जुर्माने की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति भी जागरूक किया। जिला समन्वयक श्री चेतन यादव ने किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर बात की। ब्लॉक समन्वयक श्री कुबेर डनसेना ने बाल विवाह की रोकथाम और आगामी जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।
         इस अवसर पर मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने और परसही को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने की सामूहिक शपथ ली। ग्रामसभा में सरपंच श्रीमती सहोदरा देवी, पंचायत सचिव श्री अखिलेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english