पूर्व आईएएस अजय सिंह होंगे राज्य निर्वाचन आयुक्त
रायपुर। राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले आखिरकार राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर दी है। 1983 बैच के आईएएस अजय सिंह छत्तीसगढ़ के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। राज्यपाल ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आदेश जारी कर दिया है। अजय सिंह 1983 बैच के आईएएस हैं। अजय सिंह राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव के रूप में कार्य करने का अनुभव है।
प्रदेश में निर्वाचन आयुक्त का पद नवंबर 2023 से खाली है। राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे ठाकुर राम सिंह का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो चुका है। ठाकुर का कार्यकाल जब समाप्त हुआ तब राज्य में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, ऐसे में नए आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाई। दरअसल राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे ठाकुर राम सिंह को सरकार लगातार एक्सटेंशन दे रही थी, लेकिन नवंबर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। इसी वर्ष नवंबर- दिसंबर में नगरीय निकायों के चुनाव संभावित हैं।
प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या 66 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, तक के लिए होता है।
Leave A Comment