राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला
रायपुर। राज्य शासन ने बुधवार देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सुशील कुमार शर्मा को कुशाभाई ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे बस्तर के संयुक्त कलेक्टर पद पर कार्यरत थे। वहीं शैलाभ कुमार साहू जो अब तक सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर थे, अब मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए हैं। वहीं उमाशंकर अग्रवाल को नगर नियम रायपुर में अपर आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल अब मंत्रालय में अवर सचिव पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
देखें पूरी सूची-
Leave A Comment