27 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
-अर्जुनी पुलिस व सायबर टीम ने की कार्रवाई
धमतरी। बैग में गांजा रखकर वाहन का इंतजार कर रहे दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 27 किलो 248 ग्राम गांजा जब्त कर पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है।
अर्जुनी पुलिस व सायबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मूखबिर से सूचना मिली कि भोयना हाईस्कूल के सामने रोड पर दो व्यक्ति गांजा को अपने पिट्ठू बैग में रखकर गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुनी, सायबर टीम एवं पुलिस स्टाफ के साथ भोयना हाईस्कूल के सामने रोड किनारे जाकर घेराबंदी की और दोनों व्यक्ति से नाम व पता पूछा गया। आरोपी ने अपना नाम विक्की बिन्द उम्र 26 वर्ष एवं गंगा सोनकर उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी महेवा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अवैध रूप से गांजा की बिक्री के लिए गांजा रखकर ले जाना स्वीकार किया। गवाहों के समक्ष दोनों के पिटठू बैग में रखे खाखी रंग के पैकेट में लपेटा हुआ गांजा को जब्त किया गया। गांजा को रखने के संबंध में किसी तरह दस्तावेज पेश नही करने पर पुलिस ने 27 किलो 248 ग्राम गांजा को दोनों आरोपितों से जब्त किया। नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज करके दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों में विक्की बिन्द 26 वर्ष और गंगा सोनकर 25 वर्ष निवासी ग्राम महेवा पोस्ट हरिहरपुर बेदौली,थाना मड़री,जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है। गांजा तस्करों को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम से सउनि राजेंद्र सोरी, उत्तम निषाद, प्रआरक्षक खोमेंद्र भारद्वाज,देवेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक भावेश मानिकपुरी,प्रदीप साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, योगेश नाग, मुकेश मिश्रा,आनद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू का विशेष योगदान रहा।
Leave A Comment