दशहरे पर रिलीज हो रही हैं 8 बेहतरीन सीरीज और फिल्में, ओटीटी पर रहेगा जलवा
मुंबई। दशहरे के मौके पर इस हफ्ते ओटीटी पर 8 नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं। दशहरे के त्योहार का माहौल है। ऐसे में नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर तक ने खास तैयारी की है। इस हफ्ते माधुरी दीक्षित की 'मजा मा' से लेकर अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और साउथ की सुपरहिट 'कार्तिकेय 2' जैसी नई फिल्में हमारे घर के छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। जबकि 'ग्रे'ज एनाटॉमी' से लेकर 'लव स्टोरी ऑफ कोर्ट इनेमीज' जैसी सीरीज भी लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं।
कार्तिकेय 2
पौराणिक कथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म 'कार्तिकेय 2' ने पिछले दिनों सिनेमाघरों में खूब वाहवाही लूटी। अब यह फिल्म आज से ओटीटी प्लेटफॉर्र्म ं5 पर नजर आएगी हिंदी के साथ ही इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी देखा जा सकेगा।
रक्षा बंधन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' को थियेटर्स में दर्शकों के लिए तरसना पड़ा। भाई-बहन के रिश्तों पर बनी यह फिल्म भी 5 अक्टूबर से 'जी 5' पर स्ट्रीम हो रही है।
मजा मा
माधुरी दीक्षित की यह फिल्म सीधे ओटीटी पर 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में माधुरी दीक्षित एक हाउसवाइफ की भूमिका में हैं। वह परफेक्ट मदर, परफेक्ट वाइफ हैं। लेकिन तभी उनका एक वीडियो वायरल हो जाता है, जिसके बाद उनके बेटे की सगाई टूट जाती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
लव स्टोरी ऑफ कोर्ट इनेमीज
एमएक्स प्लेयर पर आ रही इस मैंडरीन सीरीज की कहानी में दो बहनें हैं। दोनों कुछ अजीब हालातों में जुदा हो जाती हैं। अब उन दोनों को अपनी जिंदगी में खुद ही अकेले आगे बढऩा है।
प्लेफुल किस
एमएक्स प्लेयर पर 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस सीरीज की कहानी एक लड़की की है। उसका घर तबाह हो चुका है और ऐसे में वह अपने क्रश के घर रहने के लिए जाती है। यहां से दोनों के बीच एक अलग कहानी शुरू होती है। दोस्ती आगे बढ़कर प्यार में बदलने लगती है।
पिंक लाय
यह कोरियन डेटिंग शो आज से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है। इसमें लड़के और लड़कियों की टोली अपने सीक्रेट्स के साथ एक पिंक हाउस में कैद हैं। उन्हें अपने लिए प्यार तलाशना है। लेकिन इसी के साथ उनके प्यार की परीक्षा भी होनी है।
ग्रेज एनाटोमी
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुकी इस ड्रामा सीरीज का यह 19वां सीजन है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह 7 अक्टूबर से स्ट्रीम होगा। यह टीवी और वेब की दुनिया का सबसे लंबे समय से चली आ रही सीरीज है। इस बार ग्रे की टीम में नए डॉक्टर्स हैं। कहानी में कुछ नए ट्विस्ट हैं।
जम्पिंग फ्रॉम हाई प्लेसेज
नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम हो रही जम्पिंग फ्रॉम हाई प्लेसेज एक लड़की की कहानी है, जिसे एंग्जाइटी की समस्या है। वह इससे लडऩा चाहती है। अपने डर पर काबू पाना चाहती है।
Leave A Comment