रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष का अब नहीं होगा तलाक?
मुंबई। साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों से नाम कमान वाले एक्टर धनुष काफी चर्चा में बने रहते है। बॉलीवुड और साउथ के साथ-साथ धनुष हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले है। धनुष इन सब के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते है। धनुष ने जब साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से अलग होने का फैसला लिया था, तब हर कोई हैरान हो गया था। अब ऐश्वर्या और धनुष से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दोनों तलाक की कार्यवाही रोक रहे हैं। दोनों अपने बीच उपजे विवादों को सुलझाने के कोशिश करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने राजनीकांत के घर पर बैठकर बात की है। अगर सब सही रहता है, तो हो सकता है दोनों का तलाक टल जाए।
ऐश्वर्या और धनुष शादी के 18 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हुए थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ऐश्वर्या और धनुष के अलग होने की वजह एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाना था। धनुष काम में बिजी रहते थे, जिसकी वजह से वो ऐश्वर्या को टाइम नहीं दे पाते थे। अब कहा जा रहा है कि वे एक - दूसरे को एक और मौका देना चाहते हैं। रजनीकांत भी चाहते हैं कि उनकी बेटी का घर ना टूटे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या का घर बचाने के लिए बहुत कोशिश की थी। जब धनुष और ऐश्वर्या ने अलग होने का फैसला किया था, उससे पहले भी उन्होंने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की थी। वो ये कोशिश लगातार कर रहे थे। यही वजह है कि अब बेटी और दामाद ने उनकी बात सुनी और तलाक लेने का इरादा बदल गया है।धनुष और ऐश्वर्या की शादी 18 नवंबर 2004 को हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा।
Leave A Comment