अगले महीने होगी आलिया की डिलीवरी... अस्पताल भी बुक
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट का बेबी बंप नजर आ रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल के महीने में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही आलिया इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया की वो मां बनने वाली है। जिसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हुई थी। अब इसी बीच आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की डिलीवरी अगले महीने यानी नवंबर में 20 से 30 तारीख में हो सकती है।
आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने बच्चे के जन्म के लिए इस अस्पताल को चुना है। कपूर परिवार इस नए सदस्य के आगमन को लेकर काफी खुश नजर आ रहा है।
Leave A Comment