57 साल के हुए शाहरुख....पानी की तरह पैसा बहाने से नहीं कतराते शाहरुख.. पहली सैलरी मिली थी 50 रुपए!
मुंबई। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान का आज 57वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। ये तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान ने कड़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। शाहरुख खान ने फिल्म 'दीवाना' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
शाहरुख खान की पहली सैलरी करीब 50 रुपए थी। लेकिन आज वह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। किंग खान के पास ऐसी कई चीजें हैं जनकी कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। तो चलिए शाहरुख खान के जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं उनकी सबसे महंगी और बेशकीमती चीजों के बारे में-
मन्नत- 200 करोड़
शाहरुख खान का आलीशान बंगला मन्नत उनकी सबसे महंगी चीजों में से एक है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मन्नत की कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि मन्नत की केवल नेमप्लेट ही लाखों की है जिसे खुद गौरी खान ने डिजाइन किया था। मन्नत बाहर से जितना सुंदर है, अंदर से उससे अधिक खूबसूरत है। सारा बंगला बेशकीमती चीजों से सजाया गया है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एंड वीएफएक्स- 500 करोड़ रुपये
शाहरुख खान एक एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसका नाम 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट एंड वीएफएक्स' है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो उनके इस प्रोडक्शन हाउस का टर्नओवर की सालाना 500 करोड़ रुपये होता है।
पाम जुमेराह विला- 100 करोड़
लंदन और मुंबई के अलावा शाहरुख खान का एक बंगला दुबई की पाम जुमेराह बीच पर भी स्थित है। इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। यह उनकी सबसे बेशकीमती चीजों में से एक है।
लंदन विला- 172 करोड़
शाहरुख खान का एक विला लंदन में भी मौजूद है, जिसकी कीमत करीब 172 करोड़ रुपये है। एक्टर जब भी परिवार के साथ लंदन जाते हैं, वह परिवार के साथ वहां वक्त जरूरत बिताते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स में हिस्सेदारी
शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स में भी हिस्सेदारी है। उनके अलावा एक्ट्रेस जूही चावला भी इस टीम की हिस्सेदार हैं। बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स की मार्किट वैल्यू करीब 600 करोड़ रुपये है।
शाहरुख खान की वैनिटी वैन- 4 करोड़
शाहरुख खान की वैनिटी वैन भी बेहद महंगी और खास है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो उनकी वैनिटी वैन की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है, जो अंदर से बेहद खूबसूरत है।
रोल्स रॉयस फैंटम- 10.5 करोड़
शाहरुख खान की महंगी चीजों में उनकी शानदार कार रोल्स रॉयस फैंटम भी शामिल है। बताया जाता है कि इस कार की कीमत करीब 10.5 करोड़ रुपये है।
रिपोर्टस के मुताबिक इनके अलावा शाहरुख के पास अन्य महंगी कारें भी हैं, जिसकी कीमत करोड़ों की है।
Leave A Comment