ब्रेकिंग न्यूज़

 आलिया ने दिया बेटी को जन्म....
मुंबई। बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। आज सुबह ही अदाकारा आलिया भट्ट को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अदाकारा ने एक बेटी को जन्म दिया है।  इस खबर के सामने आते ही इस स्टार कपल के फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। 
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक आलिया भट्ट सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं। रिपोट्र्स के अनुसार आलिया पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 11 से 12 बजे के करीब अस्पताल आ रही थीं। आलिया भट्ट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुडिय़ा जैसी लगती है। अभिभावक बनने की खुशी महसूस हो रही है।'
 बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीके से शादी रचाई थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने झटपट शादी रचाई। जिसकी वजह ये भी माना जाता है कि अदाकारा आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। शादी के 2 महीने के अंदर ही अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद इन रिपोट्र्स को हवा मिली।
 अदाकारा आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी खासा एक्टिव रही थीं। अदाकारा ने इसी दौरान अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र का जमकर प्रमोशन किया था। साथ ही वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करते हुए भी देखी गई। जिसकी फोटोज खूब वायरल हुई थीं। उधर, इसी बीच अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने क्लोदिंग ब्रैंड के जरिए एक मैटरनिटी रेंज की निकाली थी।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english