आलिया 4 दिन बाद हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, पापा रणबीर कपूर की गोद में दिखी नन्ही परी
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभी हाल ही में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनीं है। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी पर छाई हुई है। बॉलीवुड से हॉलीवुड के स्टार्स आलिया भट्ट को मां बनने पर बधाई दे रहे है। फैंस अब आलिया भट्ट और उनकी बेटी की पहली झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे है। मां बनने के बाद आलिया एक बार भी अभी तक फैंस के बीच नहीं आई है और न ही उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया से शेयर की गई है। इसी बीच आलिया भट्ट अस्पताल से अपने घर के लिए रवाना हो गई है। इस से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट भी नजर आ रही है। आलिया भट्ट और उनकी बेटी से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा नीतू कपूर भी साथ नजर आ रही है। उन्होंने भी आलिया भट्ट की तरह ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है।आलिया भट्ट के साथ-साथ इन तस्वीरों में उनके पति रणबीर कपूर भी नजर आ रहे है। जो एकदम अलग लुक में नजर आ रहे है। उनका ये लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इन वायरल हो रही फोटोज में आलिया भट्ट बेहद खुश नजर आ रही है। आलिया भट्ट की खुशी उनके फेस पर साफ दिखाई दे रही है। आलिया भट्ट की इस तस्वीर को फैंस खूब शेयर कर रहे हंै।
--
Leave A Comment