ब्रेकिंग न्यूज़

 बिपाशा बसु के घर गूंजी किलकारियां, बिटिया ने लिया जन्म
मुंबई।  फिल्मी दुनिया से एक और खुशखबरी सामने आई है।  बॉलीवुड स्टार बिपाशा बसु  और करण सिंह ग्रोवर  माता- पिता बन गए  हैं। अदाकारा बिपाशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।  दोनों ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। इस खुशखबरी के लिए टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। बिपाशा  और करण दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर गुडन्यूज को शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके घर नन्ही बेटी का आगमन हुआ है। जिसका नाम वह देवी बासु सिंह ग्रोवर रखते हैं। इस पोस्ट में कपल ने लिखा कि उनके घर स्वयं माता रानी का आगमन हुआ है और इसीलिए वह अपनी बेटी को देवी नाम दे रहे हैं। वह मां देवी का नाम दिया है क्योंकि वह दिव्य सी हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें बेटी  के पैर और कपल के हाथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने बेटी के पैरों को छुआ है। साथ ही बिपाशा ने सभी इस आशीर्वाद मांगा और धन्यवाद दिया।
 बड़ी बात ये है कि अदाकारा बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में मां बनी हैं।  अदाकारा बिपाशा बसु ने साल 2016 में टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी।  

टीवी सीरियल स्टार करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने साल 2015 में एक साथ फिल्म अलोन में काम किया था। इसी दौरान दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगी थी। जिसके बाद फिल्म स्टार ने करण सिंह ग्रोवर से एक साल के बाद ही शादी कर ली थी। बिपाशा बसु को दुल्हन बनाने से पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने टीवी सीरियल स्टार जेनिफर विंगेट और अदाकारा श्रद्धा निगम से भी शादी रचाई थी। करण की   दोनों ही शादियां असफल साबित हुईं। जिसके बाद टीवी स्टार ने बिपाशा बसु संग तीसरी शादी की थी। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english