अभिनेता सुनील शेंडे का निधन... सरफरोश , वास्तव जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था
मुंबई। हिंदी और मराठी फिल्मों के वेटरन एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। सुनील शेंडे ने शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा सुनील शेंडे ने बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सुनील शेंडे का रविवार की रात उनके घर पर निधन हुआ है और उनका सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुनील शेंडे के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। सुनील शेंडे ने 1990 के दशक में शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'सरफरोश', 'गांधी' और 'वास्तव' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था। सुनील शेंडे ने तमाम मराठी फिल्मों में भी काम किया था।
राजेश तैलंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुनील शेंडे की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने वेटरन एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, 'महान कलाकार और बेहतरीन इंसान। श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी रही है कि सीरियल शांति में में उनके साथ काम करने का मौका मिला। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया। बाबूजी सादर श्रद्धांजलि।'
Leave A Comment