ब्रेकिंग न्यूज़

 अजय- काजोल की बेटी न्यासा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंकाया....
मुंबई। अजय देवगन  और काजोल की लाडली बेटी न्यासा देवगन  इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चा में हैं। न्यासा की खूबसूरत के आगे बॉलीवुड की कई हसीनाएं फीकी लगती हैं। यहां तक कि इस मामले में वो अपनी मां काजोल तक को टक्कर देती हैं। हालांकि न्यासा के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लोग सवाल उठाते रहते हैं। हर कोई इस बात से हैरान है कि न्यासा का लुक इतनी जल्दी कैसे बदल गया है। इस कड़ी में अब काजोल ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पूरी दुनिया को न्यासा देवगन की खूबसूरती का राज बताया है। 
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जब काजोल से उनकी बेटी न्यासा के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। काजोल ने बताया, 'न्यासा इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं और उसे ब्यूटी और हेल्थ के बारे में सब कुछ पता है।' इसके अलावा न्यासा तीन बार फेस मास्क इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि न्यासा देवगन अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वो अपने टोंड बॉडी को बनाए रखने के लिए जिम में कड़ी मेहनत करती हैं। 
यह सच है कि काजोल की लाडली न्यासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। पैपराजी अक्सर न्यासा को अपने कैमरे में कैद करते रहते है।  न्यासा विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चा होती है। अजय देवगन और काजोल से मीडिया अक्सर ये सवाल करती है कि उनकी बेटी कब फिल्मों में डेब्यू करेंगी। हालांकि दोनों ही इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं करते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english