ब्रेकिंग न्यूज़

 इस साल फिल्मी परदे पर ये फ्रेश जोडिय़ां दिखाएंगी जलवा...
  मुंबई। साल 2023 में कई फिल्में सिल्वर स्क्रीन का रुख करने वाली है। इस लिस्ट में हम उन सितारों की बात कर रहे हैं जो इस साल पहली बार साथ ऑन स्क्रीन दिखेंगे। ये सितारे अपनी फ्रेश जोड़ी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए कमर कस चुके हैं।  इस लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन समेत रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। 
 प्रभास और कृति सेनॉन  
सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनॉन जल्दी ही फिल्म आदिपुुरुष को लेकर थियेटर पहुंचने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों सितारे पहली दफा काम कर रहे हैं। दोनों के लिंकअप रयूमर्स ने भी इन सितारों की ऑन स्क्रीन जोड़ी देखने के लिए लोग बेताब हैं। 
 प्रभास और श्रुति हासन  
कृति सेनॉन के बाद सुपरस्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म सालार में भी एक नई अदाकारा के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अदाकारा श्रुति हासन लीड रोल में नजर आएंगी। पहली बार ये दोनों सितारे साथ काम कर रहे हैं।
 रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर  
नेशनल क्रश का टैग हासिल कर चुकी साउथ फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहली बार अभिनेता रणबीर कपूर के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में दिखेंगी। ये एकदम फ्रेश जोड़ी है जिसका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। 
 श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर 
मैं झूठी तू मक्कार... निर्देशक लव रंजन की ये मचअवेटेड फिल्म भी साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म है। जिसमें पहली दफा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ काम कर रहे हैं।
 सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा  
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म खुशी भी साल 2023 की मचअवेटेड फिल्म है। इस फिल्म में ये दोनों सितारे पहली बार ऑन स्क्रीन नजर आएंगे। 
 दिशा पाटनी और सूर्या  
तमिल फिल्म स्टार सूर्या और दिशा पाटनी भी पहली दफा ऑन स्क्रीन फिल्म सूर्या 42 में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 की मचअवेटेड फिल्म है। जो पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी।
 दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 
अदाकारा दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म योद्धा में भी पहली दफा ये दोनों सितारे साथ काम करते दिखेंगे। इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। 
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर 
आशिकी 2 स्टार आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान भी पहली दफा ही साथ काम कर रहे हैं। दोनों सितारे एक साथ फिल्म मेट्रो इन दिनों में साथ दिखेंगे।
 सारा अली खान और विक्रांत मैसी  
क्रिमिनल जस्टिस फेम एक्टर विक्रांत मैसी इस साल गैसलाइट लेकर दर्शकों के बीच पहुंचेगे। इस फिल्म में एक्टर की जोड़ी सारा अली खान के साथ बनी है। दोनों पहली बार साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे।
 सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन 
अदाकारा मालविका मोहनन और सिद्धांत चतुर्वेदी भी एक साथ फिल्म युद्रा में दिखने वाले हैं। ये फिल्म साल 2023 की अगली फ्रेश पेयर वाली फिल्म होगी।
 रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर 
अदाकारा रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर भी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी के साथ दर्शकों के बीच पहुंचेगे। इस फिल्म में भी दोनों पहली दफा साथ काम कर रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english