इन सितारों ने भी छोड़ दी स्मोकिंग, कभी हुआ करते थे चेन स्मोकर्स
मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर अलग-अलग वजह से चर्चा में बने रहते हैं। ये स्टार स्मोकिंग को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि कुछ स्टारों ने अपनी इस बुरी आदत को हमेशा के लिए छोड़ दिया है। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक का नाम शामिल है। तो चलिए देखते इस लिस्ट में कौन-कौन से स्टार्स के नाम है।
विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का एक समय पर स्मोकिंग की लत का शिकार थे। विवेक ओबेरॉय ने कुछ समय के बाद अपनी इस लत पर काबू पा लिया था। खबरों की माने तो उन्होंने ये आदत धूम्रपान विरोधी आंदोलन के ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद छोड़ दी थी।
अजय देवगन
अजय देवगन भी एक समय पर चेन स्मोकर हुआ करते थे। खबरों के मुताबिक फिल्म 'रेड' की शूटिंग के दौरान उन्होंने इस लत को छोडऩे का प्रयास किया था। जिसके बाद अब उनकी स्मोकिंग की आदत छूट चुकी है।
आमिर खान
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक एक समय पर आमिर खान काफी सिगरेट पिया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस लत से छुटकारा पा लिया। खबरों की माने तो इस लत से छुटकारा पाना में आमिर खान की मदद उनके बच्चों ने की थी।
कोंकणा सेन शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी एक चेनस्मोकर रही हैं। मीडिया रिपोटर््के मुताबिक एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद अपनी इस लत को छोड़ दिया है।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी सिगरेट पीने की लत के शिकार थे। खबरों के मुताबिक सलमान खान ने ये आदत ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी की चपेट में आने के बाद छोड़ी थी।
सैफ अली खान
करीना कपूर के पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान धूम्रपान की आदत की वजह से काफी परेशान हुए थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक सैफ को इस आदत के कारण दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने स्मोकिंग छोड़ दी थी।
अर्जुन रामपाल
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का नाम भी शामिल है। एक समय पर अर्जुन रामपाल भी काफी सिगरेट पिया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने सिगरेट पीने की लत को छोड़ दिया था।
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब वो खूब धूम्रपान किया करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस आदत पर काबू पा लिया।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की कई बार सिगरेट पीते तस्वीरें वायरल हुईं थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इस आदत पर काबू पा लिया। खबरों के मुताबिक स्मोकिंग छोडऩे ने अनुराग बसु ने रणबीर की मदद की थी।
अर्जुन बिजलानी
बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ अब इस लिस्ट में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी का नाम भी जुड़ गया था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक अर्जुन बिजलानी ने भी स्मोकिंग छोडऩे के फैसला किया है।
Leave A Comment