महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, धीरे-धीरे रिकवर कर रहे आलिया के पिता
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उनको लेकर एक खबर सामने आई जिसमें ये बताया जा गया है कि उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। रिपोट्र्स की मानें तो महेश भट्ट बीते महीने डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए थे, जिसके बाद महेश को पता चला कि उन्हें हार्ट सर्जरी करवानी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर की एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल वो ठीक है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि महेश भट्ट के बेटे राहुल ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके पिता की हार्ट सर्जरी हुई थी। ्र
आलिया भट्ट के भाई राहुल ने इस बात का खुलासा किया है। राहुल ने ये साफ कर दिया है कि उनके पिता को इस हफ्ते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा, 'अंत भला तो सब भला। वह अब ठीक है और घर वापस आ गए हैं। मैं आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकता क्योंकि अस्पताल में बहुत से लोगों को जाने की अनुमति नहीं थी।' बताते चलें कि महेश भट्ट ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग जगह बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें सारांश, आशिकी, और जहर का नाम शामिल है। निर्देशन के क्षेत्र में महेश भट्ट ने केवल 26 साल की उम्र में कदम रखा था। बतौर निर्देशक महेश भट्ट की पहली फिल्म 'मंजिलें और भी हैं' थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।
Leave A Comment