आराध्या बच्चन के हेयरकट को लेकर इंटरनेट पर मचा हल्ला
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री की चहेती स्टारकिड्स में से एक आराध्या बच्चन अपने हेयरस्टाइल के चलते एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार हुई हैं। बीती रात ही वह अपनी मां के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में पहुंची थीं और इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। आराध्या बच्चन ने भी अपनी मां के साथ इस फंक्शन में एंट्री मारी और इस दौरान का एक वीडियो रातों रात सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद जहां एक ओर लोग आराध्या बच्चन की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों की निगाहें उनके हेयरस्टाइल पर जा अटकी हैं।
जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आराध्या बच्चन का यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के कमेंटबॉक्स में लोग उनके हेयरस्टाइल पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, 'आराध्या को बचपन से ही एक ही हेयरस्टाइल में देखा है।' तो वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'यार कोई तो इसकी हेयरस्टाइल चेंज कर दो।' खैर आराध्या बच्चन की सादगी और संस्कार की भी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
आराध्या बच्चन के इस वीडियो के सामने आते ही सबसे पहले लोगों का यही रिएक्शन रहा कि अरे ये इतनी बड़ी हो गई। अमूनन आराध्या को फ्रॉक या फिर कैजुअल लुक में ही देखा गया है। ऐसे में सूट में आराध्या बच्चन को देखकर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते भी नहीं थक रहे हैं। बता दें कि अनंत और राधिका की सगाई में सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ समेत कई सितारे शरीक हुए थे। सोशल मीडिया पर अभी तक इस फंक्शन से जुड़े वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Leave A Comment