कितनी बदल गईं है अनुष्का शेट्टी
मुंबई। निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी का नाम जब भी सामने आता है, उनकी वो इमेज सामने उभर आती है, जब ब्लू कलर की साड़ी पहनकर वो तलवारबाजी कर रही थीं और सफेद कलर के कपड़े के पीछे से उनकी पहली झलक सामने आई थी... उस एक झलक ने सबको दीवाना कर दिया था। सिर्फ यही नहीं, वो वाला सीन भी, जब अमरेंद्र बाहुबाली यानी प्रभास के साथ वो उनके राज्य जाने को तैयार होती हैं, तब भी राजसी अवतार में वो किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं। उनकी खूबसूरती ने सभी को कायल कर दिया था।
लेकिन अब उसी देवसेना को देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल अनुष्खा का काफी वजन बढ़ गया है। एक बार को तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। अब उनके बढ़े वजन को लेकर खूब चर्चा हो रही है और फैंस उनसे रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो पहले जैसी हो जाएं!
अनुष्का काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं। उन्हें एक लंबे ब्रेक के बाद महाशिवरात्रि के मौके पर एक मंदिर में देखा गया। उन्हें देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी बॉडी शेमिंग करनी शुरू कर दी। अनुष्का का ये हाल देखने के बाद फैंस उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि वो पतली हो जाएं। वहीं, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि वो उन्हें और फिल्मों में देखना चाहहते हैं।
बता दें कि अनुष्का एक्ट्रेस बनने से पहले प्रोफेशनल योगा इंस्ट्रक्टर थीं। वो एक बेहतरीन योगा प्रोफेशनल हैं और पहले मुंबई में सेशन भी लेती थीं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अनुष्का ने अपना ये वजन किसी फिल्म के लिए बढ़ाया है या नहीं। फिलहाल तो उनके फैंस उनमें पहले वाली देवसेना को ही ढूंढ रहे हैं। .
--------
Leave A Comment