ब्रेकिंग न्यूज़

 ये लक्षण हैं आंखों की खराबी के संकेत, तुरंत करवाएं आई चेकअप
  आंखें शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसके साथ ही ये शरीर का सबसे नाजुक अंग भी होती है। आजकल पोषक तत्वों की कमी, लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करना, खराब लाइफस्टाइल और कई बार एक्सरसाइज न करने की वजह से भी आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। शरीर की देखभाल के साथ आंखों की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। इसकी देखभाल करने के लिए समय- समय पर डॉक्टर को अवश्य दिखाते रहें। कई बार आंख खराब होने पर कई तरह के लक्षण काफी पहले से नजर आते है। लेकिन कई बार हम इन्हें लगातार नजरअंदाज करते रहते है। जिस कारण कई बार आंखों को बड़ा नुकसान भी हो जाता है। आंखों में किसी तरह की समस्या होने पर चेकअप अवश्य कराएं। साथ ही आंखों को हेल्दी रखने वाली डाइट का सेवन भी करते रहे। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों में होने वाली समस्या भी दूर होने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं आंखें खराब होने पर किस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं।
 धुंधला दिखाई देना
जी हां, अगर आपको धुंधला दिखना शुरू हुआ है, तो जल्द ही डॉक्टर को दिखा कर ड्राप्स लेकर ट्रीटमेंट शुरू करें। कई बार लोग आंखों में धुंधलापन को कई दिन तक नजरअंदाज करते है। जिससे ये परेशानी काफी बड़ी हो जाती है और आंखें खराब होने का डर भी रहता है। 
 सिरदर्द
आंखे खराब होने का एक आम लक्षण है सिरदर्द। अगर आपको जल्दी-जल्दी सिरदर्द हो रहा है, तो ये आंख खराब होने का लक्षण हो सकता है। कई बार आंखे कमजोर होने से सिरदर्द का लक्षण नजर आते है। जिस कारण नंगी आंखों से देखने पर आंखों पर दबाव पड़ता है और सिरदर्द की समस्या शुरू हो जाती है।
 दबाव महसूस होना
कई बार आंखें खराब होने से पहले यै कमजोर होने से पहले आंखों पर दबाव महसूस होता है। जिस कारण कुछ देखने का मन नहीं करता है और आंखों पर भारीपन और सिर में भी भारीपन लग सकता है। आंखों पर दवाब महसूस होने पर डॉक्टर को दिखाएं और डाइट में मछली, अंडे और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।
 आंखों में खुजली होना
जी हां, कई बार लगातार लगातार लैपटॉप पर काम करने के दौरान आंखों में खुजली के लक्षण नजर आ सकते है। इस कारण आंखों में पानी भी आ सकता है और खुजली करने से आंखें भी लाल हो सकती है। ये लक्षण आंखों का कमजोर होने के हो सकते है।
 सिर के पीछे दर्द होना
कई बार आंखों के कमजोर हो जाने पर सिर के पीछे हल्का दर्द होता रहता है। कई बार लोग इसे नॉर्मल समझ के नजरअंदाज करते है। जिस कारण समस्या बढ़ सकती है। लगातार सिर के पीछे दर्द रहने पर आंखों का टेस्ट अवश्य कराएं।
 आंखे खराब होने पर ये लक्षण नजर आ सकते हैं। आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी सब्जियों, मौसमी फल और मछली को शामिल करें। साथ ही लैपटॉप पर काम करते समय भी थोड़े अंतराल के बाद आंखों को आराम दें। हालांकि, आंखों पर कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर की राय अवश्य लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english