राजकुमार चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित
लंदन।ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते वह पृथक-वास में हैं। उनके कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शाही घराने के आधिकारिक ट्विटर पेज पर जारी संदेश में कहा गया कि चार्ल्स बृहस्पतिवार सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें विनचेस्टर का अपना दौरा रद्द करना पड़ा है। इसके अलावा, तत्काल अन्य विवरण साझा नहीं किया गया है। तिहत्तर वर्षीय चार्ल्स ने बुधवार शाम को ब्रिटिश संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों से मुलाकात की थी।
Leave A Comment