ब्रेकिंग न्यूज़

 श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
 कोलंबो,। श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से देश के जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। यह अगस्त माह में इस तरह की दूसरी घटना है।
 श्रीलंकाई नौसेना ने बयान में बताया कि मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित एक बस्ती तलाईमन्नार के पास शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। मछुआरे तलाईमन्नार में नौसेना की हिरासत में हैं और उन्हें मन्नार में मत्स्यपालन निरीक्षक को सौंपा जाएगा। इससे पहले, 22 अगस्त को श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था।
 मछुआरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई भारत और श्रीलंका के बीच विवाद की बड़ी वजह हैं। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा कथित रूप से अपने देश के जल क्षेत्र में अवैध तरीके से प्रवेश करने पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी किए जाने और उनकी नौकाओं को जब्त किए जाने की कई घटनाएं हुई हैं। पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है। अधिक मछलियां होने के कारण यहां दोनों देशों के मछुआरे आते हैं। file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english