ब्रेकिंग न्यूज़

विकिपीडिया के सर्वाधिक लोकप्रिय आलेखों में क्रिकेट विश्वकप; शाहरूख की पठान, जवान फिल्म शामिल

न्यूयॉर्क.  विश्व के सबसे बड़े डिजिटल ज्ञान कोश विकिपीडिया पर इस साल सर्वाधिक पढ़े जाने वाले एवं लोकप्रिय आलेखों में, ‘इंडिया', 2023 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप तथा शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' और 'पठान' फिल्म शामिल हैं। इंटरनेट पर मुफ्त उपलब्ध और लोगों द्वारा संपादित किये जाने वाले विकिपीडिया से संबद्ध गैर लाभकारी संगठन ‘विकिमीडिया फाउंडेशन' द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आंकड़े जारी किये गए। फाउंडेशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अंग्रेजी विकिपीडिया को अकेले इस वर्ष 84 अरब से अधिक बार देखा गया और वर्ष के शीर्ष पांच आलेख में 49,490,406 ‘पेज-व्यू' के साथ चैटजीपीटी सूची में शीर्ष पर रहा। वहीं, 2023 में मौत से जुड़ा आलेख (42,666,860) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर 2023 क्रिकेट विश्व कप (38,171,653), चौथे स्थान पर इंडियन प्रीमियर लीग (32,012,810) और फिल्म ओपेनहाइमर (28,348,248) पांचवें स्थान पर है। फाउंडेशन ने विकिपीडिया के 2023 के शीर्ष 25 सबसे लोकप्रिय आलेखों की घोषणा की और देश के सबसे पसंदीदा क्रिकेट और बॉलीवुड सहित भारत से संबंधित विषय सूची में हैं। इनमें क्रिकेट विश्व कप, 25,961,417 पेज-व्यू के साथ फिर से छठे नंबर पर है, फिल्म 'जवान' 21,791,126 पेजव्यू के साथ 8वें स्थान पर, 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (20,694,974) और खान की एक अन्य ब्लॉकबस्टर 'पठान' 19,932,509 पेज-व्यू के साथ शीर्ष 10 में शामिल है। इसके अलावा ‘इंडिया'13,850,178 पेज-व्यू के साथ भी विकिपीडिया पर सबसे लोकप्रिय विषयों में से एक है और सूची में 21वें स्थान पर है। आंकड़ों के अनुसार, विकिपीडिया को अंग्रेजी भाषा में इस वर्ष 84 अरब से अधिक बार देखा गया।
इस दौरान, सर्वाधिक लोकप्रिय लेख चैटजीपीटी के बारे में था। ऐसा लगता है कि एआई चैटबॉट आज के समय में हर जगह दिख रहा है। एक साल पहले इसकी शुरुआत के बाद से ओपन एआई के चैटजीपीटी ने लोगों के मन में तेजी से अपनी पैठ बनाई है क्योंकि तकनीक के जरिये इसने विद्यालयों, अस्पतालों, कानून से जुड़े क्षेत्र और धार्मिक समारोहों तक में अपनी जगह बना ली है। चैटबॉट ने ‘जेनरेटिव एआई' के लाभ और संभावित खतरों के बारे में बढ़ती बहस में भी योगदान दिया है, जिनमें से अधिकांश इसके विकिपीडिया पृष्ठ पर लिखे गये हैं। विकिपीडिया पर 2023 में दूसरा सर्वाधिक पढ़ा गया लेख सालाना मौतों की संख्या के संबंध में है, जिसे साल दर साल अधिक लोग पढ़ रहे हैं। इस तरह के लेख वर्ष 2022 में पढ़े जाने के लिहाज से चौथे स्थान पर रहे और वर्ष 2021 में पहले स्थान पर रहे। मशहूर लोगों के निधन को लेकर व्यक्तिगत प्रविष्टियों ने भी इस साल काफी लोगों का ध्यान आकृष्ट किया, जिसमें मैथ्यू पेरी और लिसा मैरी प्रेस्ली से जुड़े पृष्ठ शामिल हैं। विकिमीडिया फाउंडेशन ने इस तरह की सूची बनाना वर्ष 2015 से शुरू किया था।
विकिपीडिया के अंग्रेजी भाषा के पृष्ठ देखने वालों की संख्या (पेज-व्यू) के लिहाज से इस साल के शीर्ष आलेख हैं: 1. चैटजीपीटी : 49,490,406 पेज-व्यू
2. 2023 में मौतें: 42,666,860
3. 2023 क्रिकेट विश्व कप: 38,171,653
4. इंडियन प्रीमियर लीग: 32,012,810
5. ओपेनहाइमर (फिल्म): 28,348,248
6. क्रिकेट विश्व कप: 25,961,417
7. जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर: 25,672,469
8. जवान (फिल्म): 21,791,126
9. 2023 आईपीएल : 20,694,974
10. पठान (फिल्म): 19,932,509 पेज-व्यू
विकिमीडिया फाउंडेशन ने कहा कि यह सूची अंग्रेजी भाषा वाले विकिपीडिया के 28 नवंबर तक के आंकड़े का उपयोग कर जारी की गई है। पूरे साल के आंकड़े के आधार पर इस सूची को तीन जनवरी को अद्यतन किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english