हैदराबाद में एक मार्ग का नाम ट्रंप के नाम पर रखा गया, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया आभार
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के हैदराबाद में एक मार्ग का नाम उनके नाम पर रखे जाने पर आभार जताते हुए कहा कि इस तरह सम्मानित किए गए वह अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं। तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम ''डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू'' रखा है जिसके बाद ट्रंप ने शुक्रवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक 'पोस्ट' साझा कर आभार जताया। ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा औपचारिक पट्टिका का अनावरण किए जाने की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ''भारत के हैदराबाद में नया 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू'। मैं इस तरीके से सम्मानित किया गया अमेरिका का पहला राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद।'' 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन सहित अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालयों के नजदीक है। तेलंगाना सरकार ने कहा कि सड़क का यह नाम अमेरिका को सम्मान देने और भारत-अमेरिका संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करने के लिए रखा गया है।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



Leave A Comment