वाहन के नदी में गिरने से सात लोगों की मौत
पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में रविवार को एक पर्वतीय मार्ग से वाहन नीचे नदी में जा गिरा, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक बचाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान की बचाव सेवा के प्रवक्ता अहमद फैजी ने कहा कि वाहन खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में सिरेन नदी में गिर गया। यह दुर्घटना मोड़ पर वाहन धीमा करने की बजाय गति तेज रखने की वजह से हुई। फैजी ने बताया कि दो महिलाओं, एक बच्चा और चार पुरुषों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, घायल तीन बच्चों को फुलरा कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Leave A Comment