पेरिस पुलिस मुख्यालय में चार अधिकारियों की हत्या
पेरिस। फ्रांस में कल रात मध्य पेरिस स्थित पुलिस मुख्यालय में चार अधिकारियों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बाद में हमलावर को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत हमलावर ने अचानक पुलिस कर्मियों पर चाकू से अंधाधुंध वार शुरू कर दिया। हमले के कारणों का पता नहीं चला है। सूत्रों ने बताया कि 45 वर्षीय हमलावर पुलिस खुफिया विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी कर्मी था। फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टनर ने बताया कि हमलावर में पहले इस तरह का कोई आक्रामक आचरण नहीं देखा गया था।
Leave A Comment