ब्रेकिंग न्यूज़

अमेरिका ने आईवरी-बिल्ड वूडपेकर व 22 अन्य प्रजातियों को विलुप्त घोषित किया

बिलिंग्स। अमेरिका में आईवरी-बिल्ड वूडपेकर(कठफोड़वा की प्रजाति) समेत 23 परिंदों, मछलियों और अन्य प्रजातियों को बुधवार को विलुप्त घोषित कर दिया। सरकार के वैज्ञानिकों का कहना है कि वे इन 23 प्रजातियों को खोजने में थक गए हैं। उन्होंने चेताया कि मुख्य तौर पर जलवायु परिवर्तन की वजह से ये प्रजातियां तेजी से विलुप्त हुई हैं क्योंकि धरती के गर्म होने से पौधों और वन्यजीवों के लिए खतरा बढ़ता है। आईवरी-बिल्ड वूडपेकर शायद सबसे प्रसिद्ध प्रजाति है जिसे अमेरिकी मत्स्य पालन एवं वन्यजीव विभाग ने विलुप्त घोषित किया है। इस परिंदे को हाल के दशकों में अर्कांसस, लुइसियाना, मिसिसिपी और फ्लोरिडा में काफी खोजा गया गया है, लेकिन यह विलुप्त हो गया है। अन्य में फ्लैट पिगटो शामिल है जो दक्षिण पूर्वी अमेरिका में मीठे पानी का शंबुक (मसल्स) है। इसे कुछ ही बार देखा गया है और फिर कभी नहीं देखा गया। इसका मतलब है कि इसका अस्तित्व लुप्त हो रहा है। टेनेसी में अमेरिकी मत्स्य एवं वन्य सेवा में जीवविज्ञानी एंथोनी ‘एंडी' फोर्ड' ने कहा, “ जब भी मैं इस दुलर्भ जीव को देखता हूं तो मेरे दिमाग में आता है कि शायद में वह आखिरी शख्स हूं जो इस जीव को फिर देख रहा है।” बहरहाल, इन प्रजातियों के विलुप्त होने के कारण अलग अलग हैं, जिसमें अधिक विकास से लेकर, जल प्रदूषण, पंखों के लिए पक्षियों का वध और पशुओं को पकड़ा शामिल है। हर मामले में इंसान ही अंतिम कारण है। एक और बात जो उन्होंने साझा की है कि 1960 के दशक में शुरू की गई लुप्तप्राय प्रजातियों की सूची में शामिल किए जाने वाले 23 जीवों के बचे रहने की संभावना बहुत कम है। विलुप्त प्रजाति कानून बनने के बाद इसमें से सिर्फ 11 प्रजातियों को हटाया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english