दोमुंहे बालों से न हों परेशान, घरेलू उपाय से करें बाय-बाय
दोमुंहे बालों से कई महिलाएं अकसर परेशान रहती हैं दोमुंहे बालों का सबसे बड़ा कारण है बालों में प्रोटीन की कमी। धूप और धूल के कारण भी ये समस्या आती है। इसके अलावा बालों को हमेशा खोलकर रखने पर भी बाल दोमुंहे हो जाते हैं। आइए इन उपायों को आजमाएं...
- एग-ऑइल मास्क...
अंडे को हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करना प्रभावी उपचारों में से एक है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों के स्ट्रैंड को मज़बूत करता है। अंडा बालों के लिए मॉइश्चराइज़र और कंडीशनर दोनों का काम करता है।
00 एक अंडे की ज़र्दी को दो बड़े चम्मच जैतून के तेल, एक चम्मच बादाम के तेल और एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस मास्क को लगाकर क़रीब 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सौम्य शैम्पू और गुनगुने पानी से धो लें।
- प्याज़ का रस...
प्याज़ का रस बालों को पोषण प्रदान करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
00 एक कटोरी में एक बड़े प्याज़ का रस, एक-एक चम्मच नारियल और बादाम का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं। इसे स्कैल्प पर लगाने से बचें। एक घंटे के लिए लगा छोड़ दें। फिर सौम्य शैम्पू से धो लें।
-पपीता-दही मास्क...
पपीते में फॉलिक एसिड होता है। फॉलिक एसिड स्कैल्प और बालों में रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए भी होता है जो बालों में सीबम के उत्पादन को बढ़ाता है।
00 एक कप कच्चा पपीता और दो बड़े चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर लगाएं। 30-45 मिनट लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी व सौम्य शैम्पू से धो लें।
- उड़द दाल पैक...
काली दाल प्रोटीन, आयरन, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। इससे बालों की गुणवत्ता में सुधार होता है।
00 आधा कप उड़द दाल और एक चम्मच मेथी दाने का दरदरा पाउडर बना लें। इस पाउडर को आधा कप दही के साथ मिला लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और कम से कम एक घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर इसे सौम्य शैम्पू से धो लें।
---ऐसी सावधानी जरूरी
- संभव हो तो घर पर ही बालों को हर महीने ट्रिम करें।
- बालों को धूप और धूल से बचाएं।
- बालों को धोने के बाद कंडीशनर लगाएं। इससे बाल रुखे बेजान नहीं होते।
- हफ्ते में दो बार बालों की तेल से मालिश करें।
Leave A Comment