कैसे खाने के शौकीन हैं मुकेश अंबानी
भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं। यही कारण है कि वह 63 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने काम को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
यमन में जन्में मुकेश अंबानी के बिजनेस और लाइफ स्टाइल के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन, आपको ये सुनकर आश्चर्य होगा कि उनकी फूड हैबिट्स आम लोगों की तरह ही है। वह गुजरात से आते हैं मगर उनका पसंदीदा भोजन साउथ इंडिया का है। उन्हें स्ट्रीट फूड भी काफी पसंद है। वह कहीं भी जाते हैं मगर ज्यादातर वह इंडियन फूड ही खाते हैं।
एक वेबसाइट में छपे इंटरव्यू के मुताबिक, अंबानी के घर में खाना सौराष्ट्र के महाराज और नेपाली लड़कों द्वारा बनाया जाता है, जो कि पूरी तरह शाकाहारी होता है। उनके घर में आने वाले देश और दुनिया के सभी मेहमानों को वही खाना खिलाया जाता है। मुकेश अंबानी के मुताबिक, यह उनके पिता द्वारा प्रेरित है। उनके घर में हमेशा साधारण खाना बनता है।
मुकेश अंबानी सब कुछ खा सकते हैं, किसी बड़े रेस्तरां से लेकर स्ट्रीट फूड तक सारे व्यंजन उन्हें पसंद है। मुकेश अंबानी कहते हैं कि उनकी पत्नी नीता अंबानी ने उन्हें सब कुछ खाने और उसकी वैल्यू करना सिखाया है। उन्हें ग्वालिया टैंक का डोसा, दिल्ली के चांदनी चौक की चाट और मैसूर कैफे का मटुंगा खाना पसंद है। सड़क के पास खाने का स्टॉल है और उन्हें खाने का मन है तो वो वहां खड़े होकर खाना पसंद करते हैं। मुकेश अंबानी को ताज कोलाबा की चाट बेहद पसंद है. वो अक्सर वहां जाकर चाट का आनंद लेते हैं। इसके अलावा उन्हें मैसूर कैफे का खाना बहुत पसंद है। वो हफ्ते में एक बार वहां जरूर जाते हैं। कभी-कभी उन्हें जलेबी और गाठिया खाना पसंद है।
मुकेश अंबानी नाश्ते में पपीते का जूस, नट्स, दोपहर के भोजन में सूप और सलाद, और रात के खाने के लिए रोटी-दाल, भात-शाक खाना पसंद करते हैं।
एक शोध के मुताबिक, शाकाहार का सेवन करने वाले लोगों में दिल की बीमारी, मोटापा, उच्च रक्तचाप, टाइप 2 डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। शाकाहारी आहार, आयु को बढ़ाता है।
Leave A Comment