फटी एडिय़ों से परेशान हैं, तो घर में मौजूद इन 6 चीजों से दूर करें ये समस्या
'जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई' यह एक लोकोक्ति है जिसे अक्सर किसी का दुख जताने के लिए बोला जाता है। इस लोकोक्ति से समझा जा सकता है कि एडिय़ां फटना इतना दुखदायी होता है कि इसको जोड़ते हुए लोकोक्ति बना दी गई। एडिय़ां फटने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन प्रमुख तौर पर वजन का ज्यादा होना, शरीर में कैल्शियम की कमी, सोराइसिस और बढ़ती उम्र वजह माना जाता है। अगर फटी एडिय़ों पर शुरूआत में ही ध्यान नहीं दिया जाता तो यह परेशानी पैर के तलवों तक में फैल जाती है। इन फटी एडिय़ों की समस्या को आप घर पर ही आसानी से दूर कर सकते हैं।
-नीम के पत्तों को क्रश करके उसमें हल्दी मिलाकर उसे फटी एडिय़ों पर लगाएं।
- ग्लिसरिन और नीम तेल को रात को सोते समय लोशन की तरह लगाएं।
- तीस मिली नीम तेल, 90 मिली तिल का तेल, 30 मिली गाय का घी, 10 ग्राम हल्दी पाउडर और 10 ग्राम नीम पाउडर को मिलाकर एक टाइट कंटेनर में रख दें। और रात को सोते समय इसे फटी एडिय़ों पर लगाएं।
- चावल का आटा, नीम तेल और 1 चम्मच नींबू का जूस का स्क्रब बना लें। इसे फटी एडिय़ों पर लगाएं।
- 10 मिली अरंडी का तेल, 10 मिली नीम तेल को मिलाकर हिलाएं। इसमें मोम मिलाएं। इस पेस्ट को रात को सोते समय फटी एडिय़ों पर लगाएं।
-आधा नींबू के जूस को चावल के आटे में मिलाएं। इससे बना स्क्रब मृत कोशिकाओं को बाहर निकालने में मदद करती हैं। इस तरह फटी एडिय़ों की समस्या दूर होती है।
-नींबू के टुकड़ों को रोजाना 20 ग्राम चीनी में डालकर स्क्रब की तरह उपयोग में लाया जा सकता है।
- गुनगुने पानी के टब में फ्रेश एलोवेरा जेल, नींबू जूस, सेंधा नमक और 1-2 ड्रोप टी ट्री ऑइल को मिलाएं और अपने पैरों को 10-15 मिनट तक उसी में डालकर रखें। बाद में स्क्रब करें। नींबू त्वचा संबंधी अन्य परेशानियों में भी फायदेमंद है।
-सरसों का तेल हर घर में पाया जाता है। इस सरसों के तेल का प्रयोग आप फटी एडिय़ों के उपचार के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको तेल को गर्म करके उसमें मोम डालना है। फिर ठंडा होने पर कपूर डाल दें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें। और रोज इसे एडिय़ों पर लगाएं। इससे आपकी फटी एडिय़ों की समस्या दूर होगी।
-फटी एडिय़ों की समस्या किसी भी मौसम में हो सकती है। इस परेशानी से घर पर ही निपटा जा सकता है। घर पर बहुत से घरेलू नुस्खे होते हैं जिनसे बिवाई की परेशानी दूर हो जाती है।
Leave A Comment