ब्रेकिंग न्यूज़

 मुंहासों की समस्या से निजात पाने के लिए रामबाण इलाज है एवोकैडो तेल
कील, मुंहासे और पिंपल्स काफी आम समस्या है। अक्सर इससे कई लोग परेशान रहते हैं। दाग और मुंहासे चेहरे की रंगत को कम कर देते हैं। इससे व्यक्ति के चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम एवोकैडो तेल के बारे में जानेंगे। एवोकैडो को 'सुपर फूड' भी कहा जाता है। इसके कई लाभदायक फायदे हैं, जो हमारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। एवोकैडो को प्रयोग में लाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। आप इसको फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा तेल के रूप में भी एवोकैडो का इस्तेमाल त्वचा पर किया जा सकता है। मुंहासे से जुड़ी समस्या से निजात पाने के लिए एवोकैडो तेल रामबाण इलाज है। यह एक प्राकृतिक तेल होता है। इसकी प्राप्ति फल के गूदे से होती है। एवोकैडो तेल के भीतर इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। उसके ये गुण मुंहासों को खत्म करने में मदद करते हैं।  
आप एवोकैडो तेल की कुछ बूंदों को अपने हाथ में लें। उसे हाथ में लेने के बाद तेल से अपने चेहरे की मालिश करें। मालिश करने के बाद तेल को 30 से 40 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद एक गीले तौलिए से इस तेल को अपने चेहरे से पोछें। आप इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर सोने से पहले भी कर सकते हैं। रात में सोने से पहले आप इसे लगा लें और अगली सुबह इसको धोएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों बाद आपके चेहरे से मुंहासे गायब हो जाएंगे। 
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आप दो चम्मच शहद के साथ एक चम्मच तेल को मिलाएं। तैयार हुए इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे की कुछ मिनटों तक धीरे-धीरे मालिश करते रहें। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। आप इसका प्रयोग हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 
अगर आपके चेहरे से मुंहासे खत्म नहीं हो रहे हैं, तो आप रोजहिप ऑयल और एवोकैडो ऑयल की कुछ बूंदों को मिला लें। तैयार हुए इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। मसाज करने के बाद उसको 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद एक गीले तौलिए से उसको पोंछ लें। आप इसे हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।   
आप एवोकैडो तेल के साथ गुलाब जल की कुछ बूंदों को भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण से अपने पूरे चेहरे पर मसाज करें। इससे आपका चेहरा मॉइस्चराइज हो जाएगा और कुछ दिनों बाद पिंपल्स भी खत्म हो जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english