ब्रेकिंग न्यूज़

 सफेद बालों से परेशान हैं तो लगाएं इस पेड़ की  छाल...सेहत के लिए भी ये फायदेमंद
 आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं जो सेहत को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकती है। ऐसी ही एक जड़ी बूटी का नाम है अर्जुन की छाल।  इसकी छाल का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। यदि आप सफेद होते बालों से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।  सफेद बालों की समस्या को दूर करने में जो अर्जुन की छाल आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप मेहंदी में अर्जुन की छाल के चूर्ण को मिलाएं और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से सफेद बाल काले नजर आने लगते हैं। साथ ही इसके उपयोग से बालों में मजबूती भी आती है। 
-इसके अलावा  अल्सर के घाव को ठीक करने में अर्जुन की छाल आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में अर्जुन की छाल को घिसकर अल्सर के घावों पर लगाएं। ऐसा करने से समस्या जल्दी दूर होगी। इसके अलावा  अर्जुन की छाल के काढ़े से अल्सर के घावों को धोएं ऐसा करने से भी समस्या जल्द दूर होगी।
-आज के समय में हर कोई पिंपल्स की समस्या से परेशान है। ऐसे में ये लोग अर्जुन की छाल से बने लेप को मुहांसों पर लगाएं। इसके अलावा अर्जुन की छाल के चूर्ण को शहद में मिलाकर त्वचा पर लगाने से भी मुहांसों की समस्या से फायदा मिल सकता है।
-जले की निशान को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल का चूर्ण आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप अर्जुन की छाल के चूर्ण पानी में मिलाकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने से घाव तुरंत ठीक होगा और चोट का निशान भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
- मुंह के छालों को दूर करने में अर्जुन की छाल आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप नारियल के तेल में अर्जुन की छाल के चूर्ण को मिलाएं और माचिस में रूई लपेटकर उसे मिश्रण में डालकर मुंह के छालों पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से मुंह के छाले जल्दी ठीक होंगे।
 
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english