ब्रेकिंग न्यूज़

करवा चौथ में सजानी है पति के नाम से हथेली, तो खुद से लगाएं मेहंदी की ये डिजाइन
करवा चौथ 24 अक्तूबर को है। करवा चौथ का पर्व पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने, जन्मों-जन्मों के रिश्ते, पति की लंबी उम्र आदि के लिए मनाया जाता है। इसमें शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए व्रत रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद उसे देख कर पूजा के बाद अपना व्रत खोलती हैं। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। सिंदूर, बिंदी, मंगलसूत्र, सुहाग का जोड़ा, पायल और कई श्रृंगार के सामान होते हैं, जिन्हें पहन कर महिलाएं तैयार होती हैं। इन सोलह श्रृंगार में एक होती है मेहंदी। शादी से लेकर हर पूजा पाठ में महिलाओं के हाथ में मेहंदी का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ में तो पत्नियां पति के नाम की मेहंदी रचाती हैं। ऐसे में इस करवा चौथ में भी अगर आप सजना के नाम की मेहंदी लगाने वाली हैं तो घर पर ही प्रोफेशनल मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस बार करवा चौथ में खुद से दस मिनट में ये आसान डिजाइन की मेहंदी लगाएं ।
गोल बूटा डिजाइन मेहंदी 
मेहंदी का गोल बूटा डिजाइन ट्रेंड में है। इसे आप जोधा स्टाइल मेहंदी भी कह सकते हैं। मेहंदी की गोल बूटा डिजाइन को बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। गोल बूटा डिजाइन बनाने के लिए हथेली पर गोल आकार की बारीक लाइन बनाएं और उसके अंदर मेहंदी भर लें। मेंहदी के गोले के किनारे पर आप छोटी-छोटी बूटियां या पतली गोलाकार डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी रचने के बाद बहुत सुंदर लगती है।
शेडेड मेहंदी डिजाइन 
शेडेड मेहंदी डिजाइन इन दिनों हर लड़की की पहली पसंद बनी हुई है। इस डिजाइन को लगाने में कम समय लगता है और आसान डिजाइन के लिहाज से सबसे बेस्ट है। इससे लड़कियों के हाथ अधिक खूबसूरत लगते हैं। शेडेड मेहंदी लगाने के लिए पतली आउटलाइन से कोई भी मनपसंद डिजाइन बना लीजिए। इसमें आप फूल, पत्ती, मोर की आकृति बना कर उसके अंदर की ओर शेड देकर भर दीजिए। रचने के बाद ये मेहंदी डिजाइन आकर्षक लगती है। 
अरेबिक डिजाइन मेहंदी
अरेबिक डिजाइन की मेहंदी काफी समय से ट्रेंड में है। लड़कियों के गोरे हाथों पर इस डिजाइन की मेहंदी से रंगत में निखार आता है। अरेबिक डिजाइन की मेंहदी हथेली को भर देती है।
झालर या बेल डिजाइन मेहंदी
मेंहदी के ये दोनों डिजाइन आसान होती हैं। झालर मेहंदी डिजाइन से हाथ पर फुल भर जाते हैं और इसे झटपट लग जाती है। इन दिनों ये डिजाइन ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद है। वहीं मेहंदी की बेल डिजाइन कम समय में तो लगती ही है, देखने में काफी आकर्षक भी होती है। अधिकतर लड़कियां यह डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। हर तरह के कपड़ों पर ये डिजाइन मैच करती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english