लव मैरिज को बनाना है खुशहाल, तो शादी के बाद इन चार बातों का रखें खास ध्यान
शादी हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। इस रिश्ते में कई तरह की परेशानियां आती हैं। अगर आप लव मैरिज करने जा रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ बातें बताते हैं जो आपके काम आ सकती हैं।
रिश्तों को निभाना सीखें
शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों के कई रिश्ते जुड़ते हैं, लेकिन कई लोग इन रिश्तों में उलझ जाते हैं या उन्हें ये रिश्ते किसी बोझ जैसे लगने लगते हैं। लेकिन आपको लव मैरिज के बाद इन रिश्तों को निभाना होता है। आप सभी का सम्मान करें, सभी की बात सुनें, अपने मन की बात उन्हें बताएं, उनके साथ समय बिताएं आदि। ऐसा करने से ये रिश्ते निभाए जा सकते हैं।
धैर्य जरूरी
जब आप लव मैरिज करते हैं, तो कई बार कई तरह की परेशानियां आपके रिश्ते में आ सकती हैं। कभी किसी बात को लेकर पति से या सास-ससुर से अनबन तक की नौबत आ सकती है। लेकिन अगर आप चाहें तो जरा सा धैर्य रखकर अपने इस रिश्ते को अच्छे तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए हर चीज में धैर्य बनाकर रखें।
रीति-रिवाजों का करें सम्मान
जब अलग-अलग धर्म का एक लड़का और लड़की लव मैरिज करते हैं, तो उनके रीति-रिवाज एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। ऐसे में कई लोग इनसे दूर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको ये समझना होगा कि आपकी इस हरकत से बाकी लोगों को बुरा लग सकता है। इसलिए रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए इन्हें निभाना सीखें।
समझौते भी करने पड़ते हैं
कई मर्तबा शादी में समझौते तक करने पड़ते हैं। समझौते का मतलब ये नहीं कि आपके पति या अन्य परिवार के लोग आप पर जुल्म करें और आप चुपचाप सहें। बल्कि मतलब ये है कि आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ता है। परिस्थिति को समझकर ही अपना निर्णय लेंगे, तो शादी जैसा खूबसूरत रिश्ता जीवन को खुशियों से भर देता है।
Leave A Comment