64 की उम्र में कैसे खुद को फिट रखते हैं अनिल कपूर
एवरग्रीन हीरो अनिल कपूर आज 64वां जन्मदिन मना रहे हंै। आज भी वे अपनी फिटनेस को लेकर युवा अभिनेताओं को टक्कर देते हंै। 40 साल से अधिक के अपने फिल्मी कॅरिअर में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं। आज वे फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं कर रहे हैं। अभी वे फिल्म जुग-जुग जीयो की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार नीतू कपूर के साथ बनी है।
अनिल कपूर ने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्में भी की हैं और खासी लोकप्रियता बटोरी हैं। अपनी डाइट और रूटीन को फॉलो करने के साथ ही अनिल कपूर स्ट्रेस फ्री और अनुशासित जीवन जीने पर विश्वास रखते हैं और यही उनके फिटनेस और यंग दिखने के पीछे का राज है। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके बारे में जानेंगे कि आखिर वे इस उम्र में भी कैसे अपने आप को फिट रखते हैं। अपनी फिट बॉडी के लिए वह कौन सी डाइट और वर्कआउट करते हैं।
तीन बड़े बच्चों का पिता होने के बाद भी अनिल कपूर आज भी काफी यंग दिखते हैं। अनिल कपूर का फिटनेस सीक्रेट आज भी लोगों के लिए एक सवाल बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि 60 की उम्र के पार भी उनका 30 का दिखने के पीछे आखिर क्या राज है।
अनिल कपूर आज भी दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। वह हमेशा ही अपने वर्कआउट में बदलाव करते रहते हैं। अनिल कपूर अपनी एक्सरसाइज में साइकिलिंग से लेकर जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक और कार्डियो भी शामिल करते हैं। इसके अलावा जिम में वह क्रंचेस, सिट-अप्स, फ्री वेट्स, चेयर स्क्वेट्स, पुश-अप्स और योग भी करते हैं। इस उम्र में जिस तरह की एनर्जी के साथ अनिल कपूर काम करते हैं, उन्हें देखकर अच्छे-अच्छे एक्टर भी हैरान रह जाते हैं। अपनी एक्सरसाइज की फोटो वे सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
ऐसी है रुटीन
अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने वर्कआउट के बारे में बात करते हुए बताया था कि मैं अपने वर्कआउट हर दिन बदलता रहता हूं। मेरा दिन सुबह 6 बजे शुरू होता है। सबसे पहले 10 मिनट कार्डियो करता हूं। फिर हफ्ते में कम से कम तीन दिन जिम में वर्कआउट करता हूं और कुछ दिन जॉगिंग, मॉर्निंग वॉक और रनिंग करता हूं। हर दिन, मैं अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर काम करता हूं।
-अनिल कपूर एक नियमित और अनुशासित लाइफस्टाइल जीते हैं। उन्होंने स्मोकिंग हो या शराब, सबसे खुद को दूर रखा हुआ है। उन्हें पॉजिटिव रहना और तनाव से दूर रहना पसंद है। अनिल कपूर अपनी डाइट का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं। वह अपनी डाइट सेशुगर और जंक फूड को दूर रखते हैं और डेयरी प्रोडक्ट्स का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
- अनिल कपूर खाली पेट भरपूर पानी पीते हैं और उसके बाद नाश्ते में गोभी, सलाद और अंडे से बना सैंडविच खाते हैं। कभी सैंडविच की जगह ब्रेकफास्ट में ओट्स भी खाते हैं।
- चाय-कॉफी की जगह अनिल कपूर स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक या फिर एप्पल जूस पीते हैं।
-लंच में ब्रॉक्ली जरूर शामिल करते हैं। यह खाना पचाने में बेहद मददगार होता है।
-डिनर में अलग-अलग सॉसेज के साथ सलाद लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा उबली हुई दाल और ब्राउन राइस भी अनिल कपूर अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
- अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए अपनी डाइट चार्ट के बारे में खुलासा किया और कहा- 'मैं सुबह 6 बजे उठता हूं और सबसे पहले एक केला खाता हूं। यह मुझे पोटेशियम और आयरन के साथ कार्बोहाइड्रेट देता है। मैं दिन में पांच से छह बार खाता हूं। इसका मतलब मैं हर ढाई घंटे में कुछ ना कुछ जरूर खाता हूं। मैं अपने हर भोजन में कैलोरीज की गिनती जरूर करता हूं।'
---
Leave A Comment