सिर्फ 2 मिनट में आ जाएगी गहरी नींद, अपनाएं ये खास तरीका
एक स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। अगर इंसान 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लेता है तो तमाम बीमारियों से दूर रह सकता है। लेकिन आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों को नींद नहीं आती है। इसका कारण है कि लोग देर रात तक स्मार्टफोन चलाते हैं, सिनेमा देखते हैं, पार्टी करते हैं जिससे उन्हें सोने में देर हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इंसान की नींद ही उसकी कई सारी बीमारियों का इलाज है। जब हम काम करके थक जाते हैं तो नींद ही एक ऐसा तरीका है जिससे हमारे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है। मगर, आजकल लोगों को नींद बहुत कम आती है। अच्छी नींद लेने के लिए हमें दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है। अगर हम कुछ तरीके अपनाएं तो हमें नींद भी अच्छी आएगी और हमारे शरीर को भी आराम मिल जाएगा।
आइए जानते हैं कि हम एक अच्छी नींद कैसे ले सकते हैं........
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिटनेस गुरु जस्टिन ऑगस्टीन ने सोने की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने जल्दी नींद आने के कुछ आसान तरीके बताए हैं। इन तरीकों के बारे में जस्टिन से भी पहले ये तरीके लेखक लॉयल बड विंटर ने अपनी किताब रिलैक्स एंड विन चैंपियनशिप पर्फोर्मेंस में भी बताए हैं। किताब में बताया गया है कि एक अच्छी नींद लेकर और शरीर को आराम देकर आप अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं।
अगर आप इन तरीकों को फॉलो करते हैं तो मात्र दो मिनट में एक अच्छी नींद ले सकते हैं। इस तरकीब को अमेरिकी मिलिट्री सेवा से जुड़े लोग भी अपनाते हैं। ये तरकीब लगभग 96 फीसदी तक काम करती है और इसे करने वालों ने इसके बेहतर परिणाम को माना है। इस तरकीब में सोने के तरीके को दो भागों में बांट दिया गया है। पहले भाग में 4 स्टेप होते हैं और दूसरे भाग में किसी एक तस्वीर की कल्पना करनी होती है।
पहला भाग:----
1. सबसे पहले अपने जबड़े, जीभ और आंख की मांसपेशियों को आराम दें।
2. अपने बाजुओं को आराम दें और बाहों के ऊपरी और निचले भाग को हल्का छोड़ दें।
3. सीने को आराम दें और सांस बाहर छोड़ें।
4. अपने पैर को ऊपर से नीचे तक ढीला छोड़ें।
दूसरा भाग:---
पहले भाग को पूरा करने के बाद दूसरे भाग को शुरू करें। आपको अपने मन में कोई एक तस्वीर की कल्पना करनी होगी। आप किसी प्राकृतिक दृश्य को सोच सकते हैं। किसी हरे-भरे मैदान को सोच सकते हैं। इसके बाद 10 सेकेंड तक मन में एक पंक्ति को दोहराएं- मत सोचो, मत सोचो, मत सोचो। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा करने से आपको 2 मिनट के अंदर ही गहरी नींद आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, हर इंसान की परिस्थिति एक सी नहीं होती। इंसान चाह कर भी खुद को हल्का नहीं कर पाता है। ऐसे में ये तरीका हर व्यक्ति पर लागू हो ऐसा जरूरी भी नहीं है।
Leave A Comment