ब्रेकिंग न्यूज़

दांतों के पीलेपन को दूर करने के नेचुरल तरीके

आपने देखा होगा कि कई लोगों के दांतों में पीलापन रहता है। वे रोजाना ब्रश भी करते हैं लेकिन फिर भी उनके दांतों पर पीलापन दिखता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि डेंटल केयर को थोड़ा सीरियस लिया जाए। केमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह आप घरेलू उपाय करके दांतों का पीलापन ठीक कर सकते हैं।
सेब
सेब को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सेब को रोजाना खाने से दांत साफ रहते हैं। सेब को पीसकर इसमें सोड़ा डालकर दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन धीरे-धीरे हटने लगता है।
गुनगुना पानी
गुनगुना पानी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई बार पेट की गर्मी से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा गुनगुना पानी पीने से दांतों को साफ रखा जा सकता है। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से दांतों को साफ रखा जा सकता है।
संतरा
संतरे को ब्यूटी बढ़ाने के साथ माना जाता है। साथ ही इसे खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। संतरे के छिलके से दांतों को साफ किया जा सकता है। संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर दांतों पर रगड़ने से दांत साफ होते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर दांतों को सफेद रखने में मदद करता है। इसे पानी में मिलाकर दांतों पर रगड़ने से दांत साफ होते हैं, लेकिन एप्पल साइडर विनेगर को   रोजाना दांतों पर नहीं लगाना चाहिए।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी को सलाद में ही नहीं खाया जाता बल्कि दांतों को मजबूत करने में स्ट्रॉबेरी काफी मददगार है। स्ट्रॉबेरी को पीसकर लगाने से दांतों के पीलेपन को दूर किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english