गाजर ही नहीं इसके बीज का तेल भी है बड़े काम का
गाजर के अलावा इसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं. गाजर के बीज इंसान की त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है. बता दें कि गाजर के बीज का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. माना जाता है कि इस तेल में काफी मात्रा में विटामिन ए, कैरोटीन, लिमोनिन, कैरोटौल जैसे तत्व होते हैं. ये बालों को स्वास्थ्य रखते हैं. इसके अलावा इसमें मौजूद ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ता है. गाजर के बीज का तेल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. यही वजह है कि ये त्वचा के एलर्जी, मुंहासों और छिद्रों में सहायक है.
गाजर के बीज के तेल से मिलेंगे ये फायदे
गाजर के बीज के तेल से फेस के ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या में मदद मिलती है. इसके अलावा ये स्कैल्प को भी साफ रखता है. वहीं बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी ये तेल काफी फायदेमंद है. अगर आप गाजर के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे तो इससे आप झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं.
इस तेल का ऐसे करें इस्तेमाल
बालों के लिए गाजर के बीज का तेल बेहद फायदेमंद है. अगर आपको भी बालों से संबंधित कोई समस्या है तो इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बेजान बाल और रूखे बालों की समस्या दूर हो जाती है. इसके अलावा कंडीशनर में गाजर के तेल को मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके साथ ही आप गाजर के बीज के तेल से स्क्रब बना सकते हैं. ये स्क्रब आपकी त्वचा में गंदगी को साफ करता है. इस तेल में नारियल तेल और शहद मिलाकर भी आप लगा सकते हैं.
-



.jpg)

.jpg)
.jpg)



Leave A Comment