योगासन के बाद भूल कर भी न करें ये गलतियां....
स्वस्थ शरीर और सेहतमंद मस्तिष्क के लिए योगासन बहुत फायदेमंद होता है। योग से कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर की जा सकती हैं। योग इम्युनिटी मजबूत कर सर्दी, जुकाम आदि से राहत दिलाने के साथ ही बड़ी से बड़ी बीमारियों में भी असरदार होता है। योगासन का गलत तरीके से अभ्यास या योग से पहले और बाद की गतिविधियों की सही जानकारी न होने से शरीर पर योग का असर उल्टा भी हो सकता है। कई लोग योगा तो करते हैं लेकिन वह फिर भी रोगग्रस्त हो जाते हैं। इसकी एक वजह योग को सही तरीके से न करना है।
योग के बाद पानी न पिएं
योगाभ्यास के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। योग के बाद पानी पीने से गले में कफ की समस्या हो जाती है। ऐसे में योग करने के बाद कुछ देर इंतज़ार करने का बाद ही पानी पिएं।
योग के बाद तुरंत नहाएं नहीं
योग करने से शरीर की बहुत सी ऊर्जा खर्च हो जाती है और शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसलिए योगाभ्यास के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए, इससे सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
योग के बाद तुरंत कुछ खाएं नहीं
योग करने के तुरंत बाद खाना नहीं खाना चाहिए। योगासन के अभ्यास के कम से कम आधे घंटे बाद ही कुछ खाएं। ध्यान रखें कि हैवी डाइट न लेकर हल्का खाना ही खाएं। योगासन से पहले भी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे अपच की समस्या हो सकती है।
बीमारी में योग न करें
नियमित योगाभ्यास करते हैं लेकिन कभी बीमार हो जाएं तो योग न करें। ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारी में शरीर कमजोर और थकावट रहती है। योगासन करने से ऊर्जा खर्च होती हैं। ऐसे में इस स्थिति में योग न करें। डॉक्टरी सलाह के बाद योग करने की अनुमति पर अभ्यास कर सकते हैं।
Leave A Comment