शहनाज के लिए बेहद मुश्किल था वजन घटाना, जानिए पंजाबी कुड़ी ने कैसे पाई छरहरी काया?
मुंबई। बिग बॉस 13 स्टार शहनाज गिल ने बिना एक्सरसाइज किए घटाया 12 किलो वजन। जानिए अदाकारा ने कैसे इस मुश्किल काम को किया।
बिग बॉस 13 स्टार और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल इन दिनों हर ओर छाई हुईं हैं। अदाकारा ने बिग बॉस 13 के बाद अपने लुक्स और वजन पर काफी काम किया है। जिसके बाद उनकी वेट लॉस जर्नी कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम कर रही है। शहनाज गिल उस वक्त चर्चा में आ गईं जब उन्होंने अपना वजन 67 किलो से घटाकर 55 किलो कर लिया। बिग बॉस 13 में मस्तमौला और बिंदास सी दिखने वाली अदाकारा शहनाज गिल ने इस शो के खत्म होने के बाद अपने आप पर काफी काम किया और इस दौरान एक्ट्रेस ने करीब 12 किलो वजन घटाया है। हालांकि ऐसा करना उनके लिए इतना आसान भी नहीं था।
शहनाज गिल काफी फूडी हैं। ऐसे में डाइटिंग का विकल्प तो उनके लिए नाकाफी ही था। मगर फिर अदाकारा ने आखिर कैसे इसे नामुमकिन से मुमकिन किया। आइए जानते हैं।
नहीं की कोई एक्सरसाइज
दिलचस्प बात ये है कि शहनाज गिल ने अपना 12 किलो वजन बिना किसी हैवी एक्सरसाइज के ही घटाया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बिना किसी जिम को ज्वाइन किए और ज्यादा एक्सरसाइजेस नहीं की थी। एक्ट्रेस ने कहा, देखो लॉकडाउन चल रहा था, और ज्यादा कुछ करने के लिए था नहीं। तो मैने सोचा क्यों नहीं वजन ही घटाया जाए।
अदाकारा ने इंटरव्यू में बताया था, बिग बॉस 13 शो में कुछ लोगों ने मेरे वजन का मजाक बनाया था। मैंने सोचा कि चलो लोगों को दिखाते हैं कि मैं भी पतली हो सकती हूं। ये बहुत मुश्किल भी नहीं है अगर आप चाहो तो। शहनाज गिल काफी फूडी थी तो ये काम उनके लिए काफी मुश्किल था। शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीब 6 महीने तक उन्होंने अपनी डाइट कंट्रोल की। उन्होंने इन दौरान न सिर्फ नॉन-वेज, चॉकलेट्स और आइसक्रीम जैसी चीजें अपनी डाइट से हटाईं बल्कि खाने की आदतों पर भी काफी ध्यान दिया। उन्होंने अपने खाने को बिल्कुल आधा कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो इस दौरान मन मारके खाती थीं। 2 रोटी की भूख होती थी तो महज 1 रोटी ही खाती थीं। जो भी खाती थी, हेल्दी रहता था। इसका नतीजा ये रहा कि उनका वजन 12 किलो कम हो गया।
-----
Leave A Comment